ब्रेकिंग
कमला नदी में नहाने गए पांच बच्चों में तीन की डूबने से मौत, सोमवारी पर हादसे से गांव में कोहरामलखीसराय हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- प्रशासनिक कुव्यवस्था का नतीजालखीसराय के अशोक धाम में करंट का कहर, 7 महिलाओं की मौत; घायलों की सूची जारी, मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासनBihar News : लखीसराय अशोकधाम हादसे पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए दिए त्वरित निर्देशBihar News : लखीसराय हादसे में बिजली के खंभे ने बढ़ाया कहर, करंट की चपेट में आए श्रद्धालु; भगदड़ से भी बिगड़े हालातकमला नदी में नहाने गए पांच बच्चों में तीन की डूबने से मौत, सोमवारी पर हादसे से गांव में कोहरामलखीसराय हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- प्रशासनिक कुव्यवस्था का नतीजालखीसराय के अशोक धाम में करंट का कहर, 7 महिलाओं की मौत; घायलों की सूची जारी, मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासनBihar News : लखीसराय अशोकधाम हादसे पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए दिए त्वरित निर्देशBihar News : लखीसराय हादसे में बिजली के खंभे ने बढ़ाया कहर, करंट की चपेट में आए श्रद्धालु; भगदड़ से भी बिगड़े हालात

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनाने में गुजरात को भी पीछे छोड़ आगे निकला बिहार, जानिए.. अन्य राज्यों का हाल

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनाने में बिहार ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है. राज्य में अबतक 3,67,48,077 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं.

Ayushman Card
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Ayushman Card: स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आयुष्मान कार्ड बनाने में बिहार गुजरात को पछाड़ कर आगे निकल गया है। बिहार आयुष्मान कार्ड बनाने में देशभर में तीसरा राज्य बन गया है। बिहार में अबतक 3, 67, 48, 077 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।


स्वास्थ्य विभाग के मुताबित, पिछले 10 महीने के भीतर बिहार के सभी जिलों में अभियान चलाकर 2 करोड़ 70 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जिससे राज्य में आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों की संख्या काफी बढ़ गई है और पूरे देश में बिहार तीसरे स्थान पर है। बिहार में आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य साढे आठ करोड़ निर्धारित किया गया है।


वहीं आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश और दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश हैं। उत्तर प्रदेश में अबतक 5,19,05,015, मध्यप्रदेश में 4,22,32,901, बिहार में 3,67,48,077, महाराष्ट में 2,91,60,886, गुजरात में 2,67,71,458, छत्तीसगढ़ में 2,33,06,263, राजस्थान में 2,19,32,258, कर्नाटक में 1,79,85,426, असम में 1,72,47,882 और आंध्रप्रदेश में 1,56,29,420 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।

टैग्स