ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

अवैध कमाई से अर्जित किया करोड़ों की संपत्ति, ससुर और ड्राइवर को भी बनाया करोड़पति

पटना : सब- रजिस्ट्रार मणिरंजन के तीन ठिकानों पर निगरानी ने छापेमारी की है. पटना, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में ये छापेमारी हुई है. पटना में 60 लाख रूपये कैश और 32 लाख के फ्लैट का पेप

अवैध कमाई से अर्जित किया करोड़ों की संपत्ति, ससुर और ड्राइवर को भी बनाया करोड़पति
Mukesh Srivastava
2 मिनट

पटना : सब- रजिस्ट्रार मणिरंजन के तीन ठिकानों पर निगरानी ने छापेमारी की है. पटना, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में ये छापेमारी हुई है. पटना में 60 लाख रूपये कैश और 32 लाख के फ्लैट का पेपर मिला है. पत्नी सुनीता के नाम पर 55 लाख रूपये का प्लॉट भी है. डेढ़ करोड़ रूपये का 25 कट्ठा जमीन का भी पता चला है. ससुर के नाम पर पटना में एक फ्लैट भी है. साथ ही लाखों रूपये के जेवरात, एफडी और बीमा के कागजात मिले हैं.


मिली जानकारी के मुताबिक रियल स्टेट में इन्वेस्ट के कई प्रमाण मिले हैं. समस्तीपुर आवास से डेढ़ लाख रूपये कैश बरामद हुआ है. वहीं आठ लाख रूपये के कागजात और 5 गाड़ियों के पेपर मिले हैं. मुजफ्फरपुर के आवास से 12 लाख रूपया कैश बरामद किया गया है. ब्रह्रमपुरा में उसका करोड़ों रूपये का होटल बन रहा है.


बताया जा रहा है कि 22 लाख रूपये की लागत से दो सैलून चल रहा है. कटिहार में 3 प्लॉट और तीन दुकान के बारे में पता चला है. पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर करोड़ों रूपये का निवेश भी किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक वह अपने चालक के नाम पर दो लाख रूपये इनकम टैक्स रिटर्न भरता था.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें