ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

त्योहार से पहले परिवार में मातम : जमीन मापी करने के बहाने अमीन को बुलाया और मार दी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

AURANGABAAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी

त्योहार से पहले परिवार में मातम : जमीन मापी करने के बहाने अमीन को बुलाया और मार दी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद जिले से निकल कर सामने आ रहा है। यहां अमीन की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना सामने आयी है। यह पूरा मामला माली थाना क्षेत्र के जमुआ रोड की बतायी जा रही है। घटना के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए मृत अमीन का नाम इंद्रदेव मेहता बताया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रदेव मेहता को जमीन मापी के लिए घटना स्थल पर बुलाया गया था। इसी कार्य को करने वे अंबा से ऑटो पर बैठकर कुटुंबा जा रहे थे। जहां घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिनके द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई हैं।


वहीं, इस घटना को लेकर मृतक इंद्रदेव मेहता के बेटे रंजन कुमार मेहता ने बताया कि उनका अपने पटीदार विजय मेहता, धनंजय मेहता और अन्य के साथ जमीन का विवाद है। यह विवाद साल 2010 से चला आ रहा है. हालांकि उस जमीन पर वह 1976 से ही काबिज हैं और इस मामले के तमाम केस में जीत चुके हैं। लेकिन उनके पटीदार उस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी रंजिश में उनके पिताजी की हत्या कर दी गई। 


उधर, इस घटना के बाद इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं, पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस हरेक बिंदु पर जांच करने में लग गई है। इस मामले में माली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस मामले के आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।