ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार : ससुराल में बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी महिला, थक-हारकर पति बोला.. जा जी ले अपनी जिंदगी

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक शादीशुदा औरत अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. लोगों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकिन उ

बिहार : ससुराल में बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी महिला, थक-हारकर पति बोला.. जा जी ले अपनी जिंदगी
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक शादीशुदा औरत अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. लोगों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकिन उसपर कोई असर नहीं हुआ. आखिरकार थक हारकर पति ने उसे आज़ाद कर दिया. अब इस पूरे मामले की हर तरफ बहुत चर्चा हो रही है. 


घटना रफीगंज थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि यमुना प्रसाद की शादी इसी जिले के बैकुंठपुर गांव की गुड़‍िया से हुई थी. दो साल पहले हुई इस शादी से गुड़‍िया खुश नहीं थी. इसी क्रम में पड़ोस में रहने वाले मंटू कुमार से उसे प्यार हो गया. स्थिति ऐसी हो गई कि मंटू और गुड़ि‍या खुलेआम अपने इश्‍क का इजहार करने लगे. मंटू तो उसके घर में ही रहने लगा. इधर यमुना प्रसाद ने बताया कि इसका पता चलने पर गुड़‍िया को काफी समझाया गया और मंटू को भी समझाने की कोशिश की गई लेकिन कोई असर नहीं हुआ. तब दोनों के परिवार से बात की.


परिवारवालों के समझाने का भी गुड़ि‍या पर कोई असर नहीं हुआ. वह मंटू के साथ रहने पर अड़ी रही. दो दिन पहले मंटू और गुड़‍िया गांव से फरार हो गए. थाने में इसकी शिकायत की गई. पुलिस दोनों को पकड़कर थाने लाई. यहां प्रेमी मंटू ने बताया कि उनके बीच दो वर्षों से प्रेम संबंध है. गुड़‍िया के घर में ही वह रहता था. इधर गुड़‍िया का कहना था कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती. क्‍योंकि वह नशा करता है और उसके साथ मारपीट करता है. वह मंटू से प्यार करती है और उसी के साथ रहेगी.  पुलिस के पास भी जब मामला नहीं सुलझा तो पति ने आखिरकार उसे आजाद कर दिया और अपनी जिंदगी खुलकर जीने की सलाह दी.