ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों का स्पॉट डेथ, स्कार्पियो के उड़े परखच्चे

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है औरंगाबाद से जहां भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में तीन अन्य लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. मृतकों के में मातम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है औरंगाबाद से जहां भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में तीन अन्य लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. मृतकों के में मातम छा गया है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना औरंगाबाद जिले के गोह थाना इलाके की है. जहां गोह-रफीगंज मेन रोड पर भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक सड़क पर अचानक धमाका हुआ और तेज रफ्तार स्‍कॉर्पियो के परखचे उड़ गए. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए गया के मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल भेज दिया गया है. 


मौत की खबर मिलते ही मृतक के घरों में मातम पसरा है. मिली जानकारी के अनुसार स्कार्पियो औरंगाबाद के रफीगंज से गोह की ओर लौट रहा था कि चालक ने नियंत्रण खो दिया. गाड़ी सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई. इसके बाद अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना में स्‍कॉर्पियो चालक गोरे लाल यादव (46 वर्ष), गाड़ी में सवार रामश्रय यादव (42 वर्ष), विजय यादव (38 वर्ष) और नरेश यादव (36 वर्ष) की मौत हो गई. सभी मृतक गोह और हसपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.