ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: प्रेमिका से मिलने उसके ननिहाल पहुंचा था प्रेमी, पकड़कर करा दी गयी मंदिर में शादी

AURANGABAD: कहते हैं प्यार वह है जिसे पाने के जुनून में लोग किसी हद तक गुजर जाते है। ऐसा ही एक मामला औरंगाबाद में सामने आया है जहां पहली नजर में हुआ इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि

बिहार: प्रेमिका से मिलने उसके ननिहाल पहुंचा था प्रेमी, पकड़कर करा दी गयी मंदिर में शादी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: कहते हैं प्यार वह है जिसे पाने के जुनून में लोग किसी हद तक गुजर जाते है। ऐसा ही एक मामला औरंगाबाद में सामने आया है जहां पहली नजर में हुआ इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि प्रेमी-युगल एक दूसरे से मिले बगैर नहीं रह पाए। प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके मामा के घर तक पहुंच गया। जहां दोनों को साथ देख परिजनों ने जब पूछताछ की तब पता चला कि दोनों के बीच पिछले साल भर से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों एक दूसरे से मिले बगैर नहीं रह सकते और यही कारण था कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ननिहाल तक पहुंच गया। बातें सुनने के बाद परिजनों ने मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करवा दी। 


पहले नजरें मिली फिर इश्क हुआ इश्क धीरे-धीरे परवान चढ़ा और प्रेमी-युगल प्यार में इस कदर पागल हो गये कि बिना मिले रहना मुश्किल हो गया। प्रेमिका जब अपने ननिहाल चली गयी तब प्रेमी उससे मिलने वहां भी पहुंच गया। जहां दोनों को साथ में देख लड़की के मामा ने रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। अंबा के सतबहिनी मंदिर परिसर में हिन्दू रिति रिवाज के साथ दोनों की शादी करायी गयी। 


बताया जाता है कि सिमरा थाना के अजनिया गांव की रहने वाली प्रीति अपने मामा के घर बैरिया बभंडीह आई हुई थी। इधर गया जिले के छकरबंधा बरहा गांव निवासी अजय पासवान का पुत्र विक्रम अपनी प्रेमिका से मिलने बैरिया पहुंच गया। बताया जाता है कि लड़की का गांव अंजनिया में युवक का ननिहाल है। जहां दोनों के बीच पिछले सालभर से प्रेम प्रसंग चल रहा था।


युवक के बैरिया आने की भनक लड़की के मामा को लग गई थी। जब लड़की के मामा ने दोनों को साथ देखा तब युवक को पकड़कर पूछताछ की तब प्रेम-प्रसंग होने की बात का पता चला। लड़की ने भी इस बात को स्वीकारा। दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की बात कर रहे थे। जिसके बाद दोनों के परिजनों को इस बात की सूचना दी गई और आनन-फानन में सतबहिनी मंदिर के प्रांगण में दोनों की शादी रचायी गयी। 


कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत मंदिर बंद होने के कारण मंदिर के बाहर ही भगवान को साक्षी मानकर प्रेमी युगलों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया और जीने मरने की कसमें खायी। हालांकि शादी के दौरान लड़का पक्ष से कोई भी मौजूद नहीं था। लड़की के परिजनों ने बताया कि फोन पर लड़का के माता-पिता से बात हुई थी। घर दूर रहने के कारण वे शादी में शामिल नहीं हो सके।


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता