ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार : प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो प्रेमिका के साथ उसकी छह सहेलियों ने खा लिया जहर, तीन की मौत

AURNGABAD : जिले के कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव से अत्यंत ही दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां छह सहेलियों एक साथ विषैला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। इस दौर

बिहार : प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो प्रेमिका के साथ उसकी छह सहेलियों ने खा लिया जहर, तीन की मौत
First Bihar
3 मिनट

AURNGABAD : जिले के कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव से अत्यंत ही दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां छह सहेलियों एक साथ विषैला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। इस दौरान तीन सहेलियों की मौत हो गयी। जबकि तीन की गम्भीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्प्ताल में इलाज चल रहा है।


जानकारी देते हुए एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक में एक लड़की का प्रेम अपने भाई के साले के साथ था और वह अपने सहेलियों के साथ अपने प्रेम का इजहार कर शादी की पेशकश की मगर लड़का इंकार कर चला गया। प्रेमी के द्वारा इंकार किये जाने के बाद सभी सहेलियां अपने गांव आई तो देखा कि उक्त लड़की जो लड़के से प्रेम करती थी उसने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको देख अन्य सहेलियों ने भी उसका साथ दिया और सबों ने भी बारी बारी से जहर कहा लिए लिया।


लड़कियों के द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन किये जाने की सूचना पर ग्रामीण दौड़ पड़े और उन्हें बचाने की कोशिश की, मगर तीन की मौत हो गयी। बाकी तीन सहेलियों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अवधेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे एवम स्थिति का जायजा लिया।


गांव में एक साथ तीन लड़कियों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है और गांव पर रहे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सभी सहेलियां गुरारू गई हुई थी और वहां से आने के बाद जहर का खाया। इधर तीनो लड़कियों की मौत के बाद पुलिस ने सभी के शव को जब्त कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया है। घटना के बाद से पुलिस और वरीय पदाधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता