ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, घरवाले नहीं हुए तैयार तो बिना लग्न के कर ली शादी

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक प्रेमी जोड़े ने बिना लग्न के मंदिर में शादी रचा ली। दोनों के माता-पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन मां-बाप के मर्जी के बगैर दोनों ने शादी कर

प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, घरवाले नहीं हुए तैयार तो बिना लग्न के कर ली शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक प्रेमी जोड़े ने बिना लग्न के मंदिर में शादी रचा ली। दोनों के माता-पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन मां-बाप के मर्जी के बगैर दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। मंदिर में हुई शादी को कानूनी जामा पहनाने के लिए दोनों ने कोर्ट जाकर शपथपत्र भी बनवाया। इलाके में इस शादी की चर्चा खूब हो रही है। मामला औरंगाबाद के नबीनगर प्रखंड के चिरैला और चिरैली गांव का है।


मिली जानकारी के अनुसार लड़का चिरैला का रहने वाला है और लड़की चिरैली गांव की रहने वाली है। चिरैला टोला निवासी प्रवीण पास  के ही चिरैली गांव की रानी के बीच प्रेम-प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। प्रवीण और रानी ने अपने माता-पिता के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा था लेकिन दोनों के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं हुए। 


परिजनों ने जब शादी से इनकार किया तब दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली। बिना लग्न मुहूर्त के मंदिर में हुई शादी चर्चा का विषय़ बन गया। मंदिर में शादी के बाद दोनों औरंगाबाद कोर्ट गये जहां इस शादी को कानूनी जामा पहनाने के लिए शपथ पत्र तैयार कराया। 

टैग्स