ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नहाने के दौरान नदी में डूबने से किशोर की मौत, घटना के 24 घंटे बाद भी नहीं मिली लाश

AURANGABAD: सोन नदी में डूबने से एक किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 5 साथियों के साथ नदीं में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। एनडीआरएफ की टीम लाश क

नहाने के दौरान नदी में डूबने से किशोर की मौत, घटना के 24 घंटे बाद भी नहीं मिली लाश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: सोन नदी में डूबने से एक किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 5 साथियों के साथ नदीं में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। एनडीआरएफ की टीम लाश की खोजबीन में जुटी है लेकिन घटना के 24 घंटे हो चुके है अब तक लाश का पता नहीं चल पाया है। 


औरंगाबाद के दाउदनगर में सोन नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर मोनू आलम की मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वार्ड 8 निवासी मो. एजाज का पुत्र मोनू आलम अपने पांच साथियों के साथ सोमवार की दोपहर सोन नदी में नहाने गया हुआ था। तभी नदी के गहरे पानी में वह डूब गया।


जिसकी जानकारी साथियों ने उसके परिवावालों को दी। घटना पर सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने नदी में उसकी काफी खोजबीन की। इसकी सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची। जिसके बाद गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। नदी में उसकी तलाश जारी है। आज इसे लेकर जाल भी लगाया गया लेकिन घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी अब तक शव का पता नहीं चल सका।  


दाउदनगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पासवान, अपर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय दल बल के साथ घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं। सोन नदी के पानी में किशोर की तलाश जारी है। वही परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है।


दोस्तों ने बताया कि मोनू नहाते नहाते काफी गहरे पानी में चल गया उसके बाद दोस्तों ने जब देखा कि मोनू डूबने लगा तब दो दोस्तों ने बचाने का भी प्रयास किया। लेकिन तेज धार समय नहीं दिया और मोनू को लापता कर दिया। वहां उपस्थित सभी दोस्तों ने अपने स्तर से खोजने का प्रयास किया लेकिन पानी की धार इतनी तेज थी कि शव का पता नहीं चल पाया।  


बताया जाता है कि यह इलाके काफी सुनसान रहता है। बहुत कम लोग यहां नहाने आते हैं। क्षेत्र में बालू निकासी के कारण कई स्थानों पर ज्यादा गड्ढा हो गया है। जिसके कारण लोगों को डूबने की आशंका बनी रहती है। 24 घंटा बीतने के बाद ही सोन में डूबे बच्चे का शव अब तक नहीं मिलने से इलाके के लोग भी हैरान हैं। घटनास्थल पर अब भी सैकड़ों लोग मौजूद हैं। लोग अब भी उसकी तलाश कर रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता