ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

नदी में स्नान करने के दौरान 4 बच्चियों की डूबकर हुई मौत, बचाने के क्रम में 1 की गई जान

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले के उपहरा थाना क्षेत्र के हमीदनगर से रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां नदी में स्नान करने के दौरान 4 बच्चियां डूब गई।बच्चि

नदी में स्नान करने के दौरान 4 बच्चियों की डूबकर हुई मौत, बचाने के क्रम में 1 की गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले के उपहरा थाना क्षेत्र के हमीदनगर से रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां नदी में  स्नान करने के दौरान 4 बच्चियां डूब गई।बच्चियों के डूबने के बाद गांव में सनसनी फैल गई और उन्हें बचाने के लिए ग्रामीण जुट पड़े। इसी दौरान इन बच्चियों को बचाने के क्रम में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई।

इस घटना में बचाने वाले मृतक व्यक्ति की पहचान गांव के ही शंकर ठाकुर के रूप में की गई है। इसके आलावा नदी में डूबी 4 बच्चियों में से काफी मशक्कत के बाद दो बच्ची का शव भी बरामद किया गया है।जबकि बाकी बच्चियों के शव की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार हमीदनगर गांव के कुसमरा घाट के समीप विजय भगत की 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, हरिद्वार भगत के 12 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी, गनौरी भगत के 16 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी, बखोरी विश्वकर्मा के 14 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी स्नान करने गई थी इसी दौरान चारों डूब गए। इस घटना की सूचना मिलते ही उपहारा थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी दल बल के साथ पहुंचे और शव को तलाश करने में जुट गए हैं। 


गौरतलब हो कि, इससे पहले आज अहले सुबह राजधानी पटना में भी गंगा में नाव पलट गई थी।  जिसमें 20 लोग सवार थे इनमें से 15 लोगों को स्थानीय गोताखोरों की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जबकि 6 लोग लापता है। उनकी तलाश जारी है। यह हादसा दीघा में दीघा पिलर नंबर 10 के पास हुआ। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता