ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

मिड डे मिल खाने से 100 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबियत : भेजे गए अस्पताल

AURANGABAD : खबर बिहार के औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद 100 से अधिक विद्यार्थी बीमार पड़ गए हैं। यह घटना रफीगंज प्रखंड के

मिड डे मिल खाने से 100 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबियत : भेजे गए अस्पताल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : खबर बिहार के औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद 100 से अधिक विद्यार्थी बीमार पड़ गए हैं। यह घटना रफीगंज प्रखंड के कासमा थानाक्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय हिंदी की है। जहां एमडीएम का खाना खाने के बाद अचानक कई बच्चे बीमार पड़ने लगे। जिससे स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 


मिली जानकारी के अनुसार राजकीय मध्य विद्यालय अरथुआ हिंदी में मिड डे मील का खाना खाते ही सौ से अधिक की संख्या में विद्यार्थी बीमार पड़ गए। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस व प्रशासन की टीम एक्टिव हो गयी। रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी, कासमा पुलिस एवं रफीगंज पुलिस द्वारा इलाज के लिए सभी बीमार बच्चों को कासमा एवं रफीगंज के नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चों का उपचार शुरू किया। 


वहीं, इस अस्पताल के भारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के कारण सभी बच्चे बीमार पड़े हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत थी। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 अमित कुमार मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों से मिलकर उनका हाल जाना। 


उधर, विद्यार्थियों के परिजनों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस घटना में जो भी दोषी होगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि एमडीएम द्वारा जो खाना आता है, उसमें छिपकली पाई गई है। जिसके कारण सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ी है। बता दें कि जैसे ही सभी बच्चों को अस्पताल लाया गया, वैसे ही अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।