ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

होली का सामान खरीदने गये 3 मजदूरों को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, दो की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक

AURANGABAD: होली के बीच एक दर्दनाक हादसा औरंगाबाद में हुई है। जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने तीन मजदूरों को रौंद दिया है। इस घटना में दो मजदूरों की घटनास्थल पर मौत हो गयी है जबकि

होली का सामान खरीदने गये 3 मजदूरों को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, दो की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: होली के बीच एक दर्दनाक हादसा औरंगाबाद में हुई है। जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने तीन मजदूरों को रौंद दिया है। इस घटना में दो मजदूरों की घटनास्थल पर मौत हो गयी है जबकि एक की हालत काफी गंभीर हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर होली का सामान खरीदने के लिए शिवगंज बाजार जा रहे थे तभी सड़क को पार करने के दौरान अनियंत्रित ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। इस हादसे में दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


यह हादसा मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज के पास दधपी मोड़ के पास हुई है। मृतक की पहचान झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत खोरी गांव निवासी सीताराम और सहाबर उरांव के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान कुँवर पन्ना के रुप में हुई है। तीनों मजदूर दधपी मोड़ स्थित भारत ईट भट्टा चिमनी पर मजदूरी करते थे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता