ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

बिहार में आसमानी आफत: गया और औरंगाबाद में बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

GAYA/AURANGABAD: बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले दो तीन दिनों से हो रही बारिश के दौरान वज्रपात की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में गया और औरंगाबाद में वज्रपात की चपेट

बिहार में आसमानी आफत: गया और औरंगाबाद में बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA/AURANGABAD: बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले दो तीन दिनों से हो रही बारिश के दौरान वज्रपात की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में गया और औरंगाबाद में वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गया में दो किशोरियों की मौत हो गई है जबकि औरंगाबाद में 35 वर्षीय युवक की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई।


पहली घटना गया के डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र के फुलेलडीह की है, जहां शनिवार की शाम बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दो लड़कियों की मौत हो गयी। दोनों की पहचान फुलेलडीह निवासी मुनारिक भुइयां की 16 वर्षीय बेटी सुग्गी कुमारी और विनोद भुइयां की 12 साल की बेटी रानी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों खेतों में मवेशियों को चरा रही थीं, तभी तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान वज्रपात हुआ और दोनों उसकी चपेट में आ गईं।


वहीं दूसरी घटना औरंगाबाद के दाउदनगरथाना क्षेत्र के अरई पंचायत के टोला देवी बिगहा गांव की है, जहां शिवनाथ राजवंशी के 35 वर्षीय बेटे लाल बाबू राजवंशी की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार की दोपहर लाल बाबू खेतों की तरफ गया था, तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।