ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार-झारखंड के बॉर्डर से दर्जनों लैंड माइंस बरामद, नक्सलियों के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

25 लाख के इनामी माओवादी व टॉप कमांडर संदीप यादव की मौत के बाद 15 लाख के इनामी नितेश यादव ने कमाल संभाल रखा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान जारी है।

bihar
नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PALAMU: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के पलामू से आ रही है जहां बिहार-झारखंड की सीमा से भारी मात्रा में लैंड माइंस बरामद हुआ है। जिसे एक गुफा में छिपाकर रखा गया था। झारखंड की पलामू पुलिस और बिहार की औरंगाबाद जिले की पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। 


नक्सलियों ने लैंड माइंस को किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए गुफा में छिपाकर रखा था। दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जिसमें यह सफलता मिली है। बताया जाता है कि सबसे पहले झारखंड की पलामू पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादियों ने गया के छकरबंधा में पचरूखिया इलाके में हथियार और विस्फोटक को छिपाकर रखा है।


 इस सूचना के बाद पलामू एसपी राकेश कुमार सिंह ने औरंगाबाद पुलिस के साथ सर्च अभियान चलाया और गुफा में रखे दर्जनों लैंडमाइंस और विस्फोटक बरामद किया। मौके से एक अलमीरा भी बरामद किया गया है। जिसमें माओवादी कैश छिपाकर रखते थे। 25 लाख के इनामी माओवादी व टॉप कमांडर संदीप यादव की मौत के बाद 15 लाख के इनामी नितेश यादव ने कमाल संभाल रखा है। 


उसकी गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस सर्च अभियान में झारखंड की जगुआर, सीआरपीएफ, बिहार की एसटीएफ, पलामू पुलिस और औरंगाबाद पुलिस की टीम शामिल है। बिहार-झारखंड बॉर्डर से भारी संख्या में लैंड माइंस मिलने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।