ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

श्राद्धकर्म के दौरान हुई तेज बारिश से गिर पड़ी दीवार, दीवार में दबकर 3 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां श्राद्धकर्म के दौरान हुई तेज बारिश के कारण एक दीवार गिर गयी। दीवार में दबकर तीन लोगों की मौत हो गयी। वही इस घटना में

श्राद्धकर्म के दौरान हुई तेज बारिश से गिर पड़ी दीवार, दीवार में दबकर 3 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां श्राद्धकर्म के दौरान हुई तेज बारिश के कारण एक दीवार गिर गयी। दीवार में दबकर तीन लोगों की मौत हो गयी। वही इस घटना में 3 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना औरंगाबाद के रफीगंज के थाना गली धुनियां मोहल्ला की है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को श्राद्धकर्म के दौरान अचानक दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज भेजा गया है। इस हादसे में गया के आंती थाना के बिरनामा गांव निवासी 52 वर्षीय राजकुमार यादव, शेरघाटी थाना क्षेत्र के 65 वर्षीय भुवनेश्वर प्रसाद और रफीगंज निवासी विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र 30 वर्षीय राहुल कुमार की मौत हो गयी। 


वही धुनियां मोहल्ला निवासी राजू प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र रवि रंजन, प्रदीप कुमार के 10 वर्षीय पुत्र शनि कुमार और मृतक राजकुमार यादव के 15 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।


मिली जानकारी के अनुसार तीन मंजिला मकान के पास 20 फीट चौड़ी परती जमीन पर श्राद्ध कार्यक्रम किया जा रहा था। परती जमीन के दोनों तरफ तीन तल्ला मकान बना हुआ था। मकान के ऊपर पांच इंच की दीवार थी। दोनों मकान के सहारे बीच वाली परती जमीन को त्रिपाल से ढककर खाना खिलाया जा रहा था। खाना खाने के दौरान तेज बारिश होने लगी जिससे त्रिपाल के ऊपर पानी भर गया और दबाब पड़ने से दीवार गिर पड़ा। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान त्रिपाल के नीचे बैठे तीन लोगों की मौत हो गई वही तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये। 

श्राद्धकर्म के दौरान हुई तेज बारिश से गिर पड़ी दीवार, दीवार में दबकर 3 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक

श्राद्धकर्म के दौरान हुई तेज बारिश से गिर पड़ी दीवार, दीवार में दबकर 3 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता