ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिया में गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

AUARANGABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है।

BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिया में गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AUARANGABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है। जहां जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज शमशान घाट के पास एनएच 19 पर बने पुलिया में अनियंत्रित होकर एक बाइक गिर गयी। इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। 


मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज शमशान घाट के पास एनएच 19 पर बने पुलिया में अनियंत्रित होकर एक बाइक गिर गयी। इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के सिंदुआरा गांव निवासी अरविंद चंद्रवंशी के 19 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार एवं पुकार चंद्रवंशी के 18 वर्षीय पुत्र चुन्नू कुमार के रूप में हुई है। 


वहीं, इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान घटना घटी है। 


बताया जा रहा है कि पेट्रोलिंग कर रहे 112 की टीम सड़क किनारे एक युवक को घायल स्थिति में देखा तो उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान चुन्नू की मौत हो गयी। उसके बाद पता चला कि एक और युवक है जो पुलिया के नीचे गिरा हुआ है। पुलिस ने पुलिया के नीचे गिरे युवक मोहित कुमार को निकाल कर सदर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।