ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गोह में जुटे रहे उम्मीदवार, रणविजय ने विजय के लिए लगाया जोर

AURANGABAD : पहले चरण में जिन विधानसभा सीटों पर मतदान होना है, उनमें गोह विधानसभा सीट भी शामिल है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को उम्मीदवारों ने जनता के बीच खूब जोर लगाया

 चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गोह में जुटे रहे उम्मीदवार, रणविजय ने विजय के लिए लगाया जोर
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : पहले चरण में जिन विधानसभा सीटों पर मतदान होना है, उनमें गोह विधानसभा सीट भी शामिल है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को उम्मीदवारों ने जनता के बीच खूब जोर लगाया. गोह विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व विधायक डॉ (प्रो) रणविजय कुमार ने दर्जनों गांवों में जनसम्पर्क किया.


पूर्व विधायक और रालोसपा प्रत्याशी डॉ (प्रो) रणविजय कुमार ने सोमवार को गोह विधानसभा के मोथा, रुकुन्दी, पहाड़ीपुर, मुंजहड़ा, चमनपुरा, सोहलपुरा, पंडुकी, जैतपुर, महमदपुर, देवहरा और पचरुखिया में जनसंपर्क किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में वोट देकर एक बार फिर से विधानसभा भेजने की अपील की.


पिछले दिनों इस सीट पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और पत्नी स्नेहलता कुशवाहा ने भी अपने प्रत्याशी डॉ (प्रो) रणविजय कुमार के लिए वोट मांगा. आपको बता दें कि साल 2005 के पहले विधानसभा चुनाव में डॉ रणविजय कुमार ने जीत हासिल की थी. 2005 के अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने दोबारा जीत हासिल की और फिर 2010 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने बाजी मारी.


डॉ रणविजय कुमार रालोसपा-बसपा गठबंधन की तरफ से कैंडिडेट हैं जबकि मौजूदा विधायक के खिलाफ आरजेडी की तरफ से भीम यादव भी मैदान में अपना दमखम दिखा रहे हैं. इस इलाके का जातीय समीकरण यह बताता है कि परिणाम चौंकाने वाला हो सकता है.