ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

छठ पर घर आ रहे औरंगाबाद के 4 लोगों की मौत, वाराणसी में सड़क हादसे के हुए शिकार

DESK: वाराणसी के गोकुल ढाबा के पास भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गयी जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। तेज रफ्तार होने के कारण पिकअप वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर

छठ पर घर आ रहे औरंगाबाद के 4 लोगों की मौत, वाराणसी में सड़क हादसे के हुए शिकार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: वाराणसी के गोकुल ढाबा के पास भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गयी जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। तेज रफ्तार होने के कारण पिकअप वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया जिसके बाद पिकअप वैन पलटने से यह हादसा हुआ। पिकअप वैन में कुल 33 लोग सवार थे। बताया जाता है कि सभी दिपावली और छठ पूजा में शामिल होने के लिए बरेली से बिहार लौट रहे थे। 


औरंगाबाद स्थित अपने-अपने घर लोग जा रहे थे तभी पिकअप वैन पलट गयी और चार महिलाओं की जान चली गयी। इस हादसे में घायल 19 लोगों को इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद डाफी बाइपास पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से पिकअप वैन को हटाया गया जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका। 


बताया जाता है कि पिकअप वैन में सवार सभी मजदूर बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले है जो बरेली में सड़क निर्माण का काम करते है। मंगलवार की दोपहर 3 बजे सभी बरेली से औरंगाबाद के लिए निकले थे। दिपावली और छठ पूजा में शामिल होने के लिए सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे। पिकअप वैन में 33 लोग सवार थे। 


बताया यह भी जाता है कि वाराणसी के डाफी बाइपास के पास ड्राइवर को नींद आने लगी इसी दौरान अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर पर चढकर सड़क पर पलट गयी। हादसे के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पिकअप वैन को खड़ा किया और चार महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही घायल 19 लोगों को अस्पताल भेजा गया। 


इस हादसे में जिन महिलाओं की मौत हुई सभी की पहचान कर ली गयी है। मृतका की पहचान लीलावती, रुपा, अंशू और कौशल्या देवी के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान सुदामा, ममता, पूजा, दुलारी देवी, किरण देवी, अनीता, सुनीता, राहुल, सावित्री, संतोष, विनोद प्रसाद, कल्लू प्रसाद, बिल्लू,छोटी, रवि, दीपा, शनि, सलोनी और सत्यम के रूप में हुई है।  




टैग्स