ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Road Accident in bihar : बिहार के लोगों की बस झारखंड में पलटी, आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी

Road Accident in bihar : शादी समारोह से वापस बिहार लौट रहे लोगों की एक बस पलट गयी। यह बस झारखंड से आ रही थी और इसमें भोजपुर के कई लोग सवार थे जो जख्मी हो गए।

Road Accident in bihar
Road Accident in bihar
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार से जुड़ा हुआ निकल कर सामने आ रहा है। जहां शादी समारोह से वापस बिहार लौट रहे लोगों की एक बस पलट गयी। यह बस झारखंड से आ रही थी और इसमें भोजपुर के कई लोग सवार थे जो जख्मी हो गए। 


जानकारी के अनुसार, बिहार-झारखंड के बॉर्डर पर अवस्थित अंबा-कुटुंबा के सीमावर्ती हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानी घाट के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस पलट गई। इस घटना में लगभग बीस सवार डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झारखंड से शादी समारोह में शरीक होकर सभी वापस लौट रहे थे और हादसे का शिकार बन गए। यह घटना सोमवार की अहले सुबह की है। बिहार के औरंगाबाद सदर अस्पताल में सभी घायलों का इलाज कराया गया। 


बताया जा रहा है कि, औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों के परिजनों ने बताया कि सभी जख्मी आपस मे रिश्तेदार हैं। सभी लोग भोजपुर जिले से बस पर सवार होकर एक साथ झारखंड के अंबिकापुर स्थित पत्थलगांव गए हुए थे। जहां एक शादी समारोह में सब शामिल हुए। शादी समारोह संपन्न होने के बाद सभी लोग एक ही साथ बस पर सवार होकर वापस भोजपुर लौट रहे थे। जैसे ही बस हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानी घाट के समीप पहुंची, तभी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। 


इधर,घायलों में भोजपुर जिले के पिरो थाना क्षेत्र के पिरो गांव निवासी कंचन देवी, टुनटुन शाह, निखिल कुमार, अमन शाह, सिकराहटा कला निवासी रामावती देवी, धनंजय शाह, सहार थाना क्षेत्र के खड़ाव गांव निवासी निनी देवी, प्रियांशु कुमार, बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सहियारा गांव निवासी कमलावती देवी, संतोष शाह, हसन बाजार निवासी भरत कुमार गुप्ता, प्रेम कुमार समेत अन्य लोग शामिल है।