ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

बिहार : बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार तो थाने पहुंची प्रेमिका, पुलिस ने करा दिए सात फेरे

AURANGABAD: औरंगाबाद पुलिस ने एक प्रेमी युगल की थाने में ही शादी करा दी। दोनों परिवारों की रजामंदी से थाना परिसर में स्थित मंदिर में प्रेमी युलग सात जन्मों के बंधन में बंध गए

बिहार : बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार तो थाने पहुंची प्रेमिका, पुलिस ने करा दिए सात फेरे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD:  औरंगाबाद पुलिस ने एक प्रेमी युगल की थाने में ही शादी करा दी। दोनों परिवारों की रजामंदी से थाना परिसर में स्थित मंदिर में प्रेमी युलग सात जन्मों के बंधन में बंध गए। पिछले दो सास से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन जब लड़के ने अचानक शादी से इनकार किया तो लड़की थाने पहुंच गई। लड़की की आपबीती सुन पुलिस ने थाने में बने मंदिर में ही दोनों की शादी करा दी।


जानकारी के मुताबिक, रफीगंज थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी बिंदेश्वर शर्मा के बेटा विवेकानंद का गया के चेरकी थाना क्षेत्र निवासी अंबिका मिस्त्री की बेटी प्रिया से पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था। सबकुछ ठीकठाक चल रहा था, इसी बीच लड़का अचानक शादी करने से मुकर गया। लड़के द्वारा शादी से इनकार करने के बाद प्रेमिका थाने पहुंच गई और उसने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोनों के परिजनों को थाने बुलाया।


पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए और बिना बैंड बाजा और बाराती के ही पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी संपन्न करा दी गई। रफीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं और लड़के का लड़की के घर आना जाना लगा रहता था। लेकिन लड़के के शादी से इनकार करने पर लड़की थाने पहुंच गई। थानेदार ने बताया कि दोनों बालिग हैं और शादी से दोनों परिवार के लोग खुश हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता