ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: 3 कमरे का घर और 3 करोड़ का बिल, बिजली विभाग के नए कारनामें की राज्य भर में चर्चा

Bihar News: 3 कमरे के मकान में रहने वाले दीपक कुमार को बिजली विभाग ने 3 करोड़ से ज्यादा का बिल थमा दिया है. जिसे भी इस कारनामें का पता चला वो वहीं माथा पकड़कर बैठ गया.

Bihar News
दीपक कुमार
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर मनार पंचायत के ममरेजपुर गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है. बिजली विभाग ने एक उपभोक्ता दीपक कुमार को ज्यादा नहीं बस 3 करोड़, 7 लाख और 77 हजार का बिल थमा दिया है. हैरानी की बात यह है कि यह बिल 3 कमरों से आया है. बिल पाने के बाद से इस उपभोक्ता की नींद उड़ी पड़ी है.


दीपक के अनुसार वर्ष 2021 में विभाग ने उनके घर एक नया मीटर लगाया था. इसके बाद से वे लगातार नियम के अनुसार अपने बिल का भुगतान करते आ रहे थे. 2 महीने से इनका बिल बकाया होने के बाद मार्च के महीने में दीपक ने कुल बिल का भुगतान किया जो कि करीब 243 रुपए था. 17 अप्रैल को बिजली विभाग के द्वारा एक और मीटर रीडर को भेजा गया जिसका नाम विवेक कुमार बताया जाता है. इसने घर के बाहर लगे मीटर को देखा और फिर यह नया भारी भरकम बिल थमा दिया.


दीपक ने आगे यह जानकारी दी कि इस बिल का जब विरोध किया गया तो इस सुधारने का आश्वासन दिया गया मगर अब तक मामला वहीं लटका हुआ है और इस बारे में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, ना ही कोई स्पष्टिकरण दिया गया. तीन कमरे का जिसका घर हो और जो लगातार अपने बिल का भुगतान भी किए जा रहा हो उसे इतना बड़ा बिल भेजना किस प्रकार उचित है.


वहीं, इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग द्वारा इस तरह की लापरवाही पहले भी की जा चुकी है. उन्होंने मांग की है कि इस मामले की अच्छे से जांच करवाई जाए और जो भी दोषी हैं उन्हें सबक सिखाया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े. इधर बिजली विभाग के अभियंता मनोज कुमार से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस तकनीकी भूल को जल्द से जल्द सुधारने की बात कही है.