ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: निगरानी विभाग के हत्थे चढ़े औरंगाबाद के दारोगा, इतने हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar News: औरंगाबाद नगर थाने के दारोगा उमेश राम को निगरानी विभाग ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गैस सिलेंडर मामले में मांग रहे थे रिश्वत, जांच शुरू..

Bihar News
निगरानी विभाग की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: औरंगाबाद नगर थाने के दारोगा उमेश राम को पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार रात 9 बजे थाने के गेट पर की गई है। नगर थाना क्षेत्र के बराटपुर वार्ड नंबर 23 निवासी अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा ने बताया था कि उनकी पत्नी सीमा कुमारी के नाम से सुंदरम भारत ग्रामीण गैस वितरण केंद्र (सीएसपी ब्रांच) संचालित होता था।


इस ब्रांच के खिलाफ वार्ड परिषद सदस्य आरती श्रीवास्तव ने अनियमितता की शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी के पास की थी। इसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी हुई, जिसमें 80 सिलेंडर (60 खाली, 20 भरे) जब्त किए गए। इस मामले में नगर थाने में कांड संख्या 200/25 दर्ज हुआ, जिसके अनुसंधानकर्ता दारोगा उमेश राम थे।


राजेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि उमेश राम ने सिलेंडर छोड़ने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। उन्होंने इसकी शिकायत निगरानी विभाग, पटना को दी। निगरानी विभाग के डीएसपी विंध्याचल प्रसाद और पवन कुमार के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय टीम ने बुधवार रात उमेश राम को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


डीएसपी पवन कुमार ने बताया है कि सिन्हा की शिकायत की सत्यता जांचने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उमेश राम को नगर थाने के गेट पर रिश्वत लेते पकड़ा गया। सिन्हा की पत्नी को इस मामले में पहले ही न्यायालय से जमानत मिल चुकी है।


जानकारी के अनुसार, उमेश राम का स्थानांतरण नालंदा के लिए हो चुका था और मंगलवार को एसपी ने उन्हें विरमित भी कर दिया था। इसके बावजूद उन्होंने चार्ज नहीं सौंपा और रिश्वत लेते पकड़े गए। पुलिस और निगरानी विभाग मामले की गहन जांच कर रहा है।


रिपोर्टर: मनोज कुमार