ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बिहार में कोई काम नहीं मिला तो पति जाने लगा परदेश, गुस्साईं पत्नी ने दो बेटियों के साथ खा लिया जहर, बच्चियों की मौत महिला गंभीर

AURANGABAD: बिहार में जब कोई रोजगार नहीं मिला तो एक पति अपनी बीवी और बच्चों को छोड़कर दूसरे प्रदेश में काम करने के लिए जा रहा था। जो पत्नी को मंजूर नहीं था। पत्नी नहीं चाहती थ

 बिहार में कोई काम नहीं मिला तो पति जाने लगा परदेश, गुस्साईं पत्नी ने दो बेटियों के साथ खा लिया जहर, बच्चियों की मौत महिला गंभीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: बिहार में जब कोई रोजगार नहीं मिला तो एक पति अपनी बीवी और बच्चों को छोड़कर दूसरे प्रदेश में काम करने के लिए जा रहा था। जो पत्नी को मंजूर नहीं था। पत्नी नहीं चाहती थी कि उसका पति काम करने के लिए दूसरे राज्यों में जाए। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। पति ने यहां काम भी तलाशा लेकिन निराशा हाथ लगी। पति मजबुर था उसके सामने कोई रास्ता नहीं बचा था इसलिए बीवी-बच्चों की खातिर उसने बाहर जाने का मन बना लिया जो पत्नी को नागवार गुजरा। 


गुस्से में आकर पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया। मां ने अपनी दो बेटियों को अपने हाथों जहर दे दिया और खुद भी जहर खा ली। जहर खाने की वजह से महिला की दोनों बेटियों की तो मौत हो गयी जबकि महिला अस्पताल में खुद जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। घटना औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र की है। महिला सितारा परवीन ने 3 साल की बेटी सना परवीन और 15 महीने की बेटी सिजा परवीन को जहर खिला दिया। बेटी को जहर खिलाने के बाद उसने खुद भी जहर खा लिया। इस बात की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों बेटियों की मौत हो गयी जबकि महिला की गंभीर हालत को देखते हुए नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार रेफर कर दिया गया है। 


जहां महिला जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। महिला के ससुर ने बताया कि उसके बेटे रुस्तम के साथ बहू सितारा परवीन का झगड़ा इस बात को लेकर हुआ था कि मेरा बेटा बेरोजगार है उसे बिहार में कोई काम नहीं मिल रहा था इसलिए वह दूसरे प्रदेश में जाकर काम करना चाहता था जिसके लिए उसकी पत्नी सितारा तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पति ने जब बात नहीं मानी तो गुस्साईं सितारा ने पहले दो बेटियों को जहर पिला दी फिर खुद भी जहर पीकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता