ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

बिहार : मातम में बदली खुशियां, शादी के दिन दुल्हन के जीजा की मौत, बारात निकलने से पहले दूल्हे के मां की गई जान

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से हैं, जहां मातम के बीच संपन्न हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। शनिवार को बारात निकलने से पहले जहां दूल्हे की मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। दू

बिहार : मातम में बदली खुशियां, शादी के दिन दुल्हन के जीजा की मौत, बारात निकलने से पहले दूल्हे के मां की गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से हैं, जहां मातम के बीच संपन्न हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। शनिवार को बारात निकलने से पहले जहां दूल्हे की मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। दूल्हे की मां की मौत के बावजूद परिजनों ने हिम्मत जुटाकर शादी संपन्न कराने का निर्णय लिया।लड़के वाले किसी प्रकार बारात लेकर लड़की के घर पहुंचे तो दुल्हन के जीजा की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि मातम के बीच किसी तरह शादी संपन्न करवा दी गई।


मदनपुर के डोमन बिगहा निवासी नेपाली यादव की घर बेटी की बारात आई थी। इसी दौरान बिजली का तार गिरने से नेपाली यादव के बड़े दामाद युगल यादव उसकी चपेट में आ गए और करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हसपुरा प्रखंड के पथरौर गांव के रहनेवाले थे और काफी गरीब परिवार से थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


उधर, ओबरा थाना क्षेत्र के मस्तलीचक से बारात के निकलने की तैयारी चल रही थी लेकिन बारात निकलने से पहले दूल्हे की मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। दूल्हे की मां बैंक से रुपए निकालकर अपने दामाद के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी इसी दौरान बाइस से गिरकर उसकी मौत हो गई। 


एक तरफ जहां शादी के दिन सड़क हादसे में दूल्हे की मां की मौत हो गई वहीं दूसरी तरफ दुल्हन के जीजा की मौत ने दोनों परिवार में भूचाल ला दिया है। दूल्हा तथा दुल्हन दोनों के घर में शादी की खुखियां मातम में बदल गईं। हालांकि मातम के बीच किसी तरह से विवाह को संपन्न कराया गया। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता