ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar News: बिहार में संवेदनहीनता की सारी हदें पार, एम्बुलेंस से ले जाकर मरीज को सड़क किनारे फेंका; इलाज के अभाव में मौत

AURANGABAD: बिहार के सरकारी अस्पतालों में अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं, जिससे राज्य के पूरे स्वास्थ्य महकमें और सरकार को शर्मसार होना पड़ता है। ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आय

Bihar News: बिहार में संवेदनहीनता की सारी हदें पार, एम्बुलेंस से ले जाकर मरीज को सड़क किनारे फेंका; इलाज के अभाव में मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार के सरकारी अस्पतालों में अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं, जिससे राज्य के पूरे स्वास्थ्य महकमें और सरकार को शर्मसार होना पड़ता है। ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है, जिसको जानकर इंसानीयत भी शर्मसार हो जाए। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज को एम्बुलेंस से ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया और इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। अब जिले का स्वास्थ्य महकामा पूरे मामले की लीपापोती में जुट गया है।


दरअसल, औरंगाबाद में सदर अस्पताल से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लगभग 50 साल के एक लावारिस मरीज को किसी सख्स ने सदर अस्पताल पहुंचा दिया था ताकि उसका समुचित इलाज हो सके लेकिन मरीज का इलाज करने के बजाए अस्पताल प्रबंधन के आदेश पर एम्बुलेंस कर्मियों ने उसे शहर से दूर ले जाकर फेंक दिया और और वहां से खिसक गए। 


बाद में इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बारुण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। मामले के अनुसंधान के क्रम में जब पुलिस ने सख्ती से घटना के बारे में एम्बुलेंस कर्मियों से पूछताछ की तब पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने की नीयत से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जिसमें इससे जुड़ा मामला और भी साफ हो गया। 


एम्बुलेंस कर्मियों ने पुलिस को दिए गए हैरान करने वाले बयान में कहा कि डीएस ने ही मरीज को सड़क किनारे छोड़ने के लिये कहा था। फिलहाल पुलिस ने एम्बुलेंस कर्मी को अरेस्ट कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। उधर जब इस मामले के बारे में एसीएमओ से बात की गयी तब उन्होंने इसे गैर जिम्मेदाराना बताया और पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।