ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

औरंगाबाद में आर्मी जवान की पिटाई, पुलिस पर लगाया थाना में पीटने का आरोप

AURANGABAD : जिले में एक आर्मी जवान की पिटाई की गई है. पीड़ित आर्मिजवान ने पुलिस पर बड़ी ही बेरहमी से थाने में पिटाई करने और गाली गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है. उसने अभद्र व्

औरंगाबाद में आर्मी जवान की पिटाई, पुलिस पर लगाया थाना में पीटने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : जिले में एक आर्मी जवान की पिटाई की गई है. पीड़ित आर्मिजवान ने पुलिस पर बड़ी ही बेरहमी से थाने में पिटाई करने और गाली गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है. उसने अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है. मामले की शिकायत मिलने के बाद औरंगाबाद एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.


मामला औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है. दरअसल इलाहाबाद में पदस्थापित ओबरा के कैथी निवासी आर्मी जवान राजेश शर्मा की जमीनी अदावत अपने ही चचेरे भाई के साथ लंबे समय से चली आ रही थी. लेकिन आज इस बात को लेकर विवाद ने इस कदर तुल पकड़ लिया कि ओबरा पुलिस को हस्तक्षेप करने की नौबत आ गयी. पुलिस ने आर्मी जवान तथा उसकी पत्नी और बेटे को थाने ले आयी जहां आर्मी जवान ने पुलिस पर पिटाई का यह आरोप लगाया है.


इधर अपने पति को पीटता देख आर्मी जवान की पत्नी तथा उसका बेटा स्थानीय सांसद सुशील कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाने पहुंची. सांसद ने भी उसकी  पुरी बात सुनी और फिर उन्होंने भी पुलिस की इस कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुये एसपी से पूरे मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की. 


इधर एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद जो कुछ भी निकलकर सामने आएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता