ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : बिजली चोरी के आरोप में विभाग ने लगाया 50 हजार का जुर्माना, बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

AURANGABAD : औरंगाबाद में बिजली विभाग ने एक शख्स को ऐसा झटका दिया कि उसकी जान चली गई। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर मोहल्ले की है। बिजली चोरी के आरोप में विभाग की टीम छापेम

बिहार : बिजली चोरी के आरोप में विभाग ने लगाया 50 हजार का जुर्माना, बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद में बिजली विभाग ने एक शख्स को ऐसा झटका दिया कि उसकी जान चली गई। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर मोहल्ले की है। बिजली चोरी के आरोप में विभाग की टीम छापेमारी करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मियों ने बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए गृहस्वामी पर 50,455 रुपए का जुर्माना लगा दिया। पचास हजार का जुर्माना सुनकर गृहस्वामी को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक बिजली चोरी की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मी कनीय विद्युत अभियंता नीरज कुमार के नेतृत्व सोमवार को छापेमारी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान टीम अब्दुलपुर मोहल्ले में संतोष कुमार महतो के घर छापेमारी करने पहुंची। बिजली चोरी के आरोप में बिजली विभाग की टीम ने 50 हजार 4 सौ 55 रुपये का जुर्माना लगाते हुए थाने में केस दर्ज करा दिया। बुधवार को रफीगंज पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देख गृहस्वामी मदन महतो बेहोश हो गए।


मदन महतो के बेहोश होते ही मौके अफरा-तफरा मच गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि हर महीने दो से ढाई सौ का बिल आता था, जो वे लोग जमा कर देते थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता