ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बेगूसराय के बाद औरंगाबाद में उपद्रव! प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव, थानेदार समेत कई लोग घायल

AURANGABAD: बेगूसराय के बाद औरंगाबाद में भी माहौल बिगड़ गया है। बुधवार की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के लोग आपस में भीड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के

बेगूसराय के बाद औरंगाबाद में उपद्रव! प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव, थानेदार समेत कई लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: बेगूसराय के बाद औरंगाबाद में भी माहौल बिगड़ गया है। बुधवार की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के लोग आपस में भीड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। हंगामें को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर भी उपद्रवियों ने पथराव कर दिया जिसमें ओबरा थानेदार समेत कई जवान घायल हो गए। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के कारा महादलित टोला की है।


दरअसल, बुधवार को प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान ओबरा के कारा महादलित टोला में दो गुटों के लोग आपस में उलझ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। इसी बीच उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर भी पथराव शुरू कर दिया। जिसमें ओबरा थानेदार सुशील कुमार शर्मा और पीएसआइ लक्ष्मण पांडेय समेत कई लोग घायल हो गए।


घटना को लेकर गुरुवार को कारा बाजार बंद रहा। मौके पर डीएम और एसपी के साथ बड़े अधिकारी कैंप कर रहे हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक कर मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और पुलिस की टीमें सभी गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। बताते चलें कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान बेगूसराय में भारी उपद्रव हुआ है और वहां के हालात बिगड़ गए हैं।