ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बड़ी खबर : औरंगाबाद में कंटेनर ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसवाले अस्पताल में भर्ती, दो की हालत नाजुक

AURANGABAD : इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है औरंगाबाद जिले से जहां गश्ती के दौरान बड़ी कंटेनर ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी. जिसमें थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घाय

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है औरंगाबाद जिले से जहां गश्ती के दौरान बड़ी कंटेनर ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी. जिसमें थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल पुलिसवालों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. 


घटना जिले के मदनपुर थाना इलाके की है. जहां एनएच 2 रानीकुआं के पास बड़ा हादसा हुआ है. शिवगंज से गश्ती कर लौट रही पुलिस जीप को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी. थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी समेत 5 पुलिसवाले गंभीर रूप से जख्मी हो गए. आनन-फानन में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में ड्राइवर मोहन पासवान, बिपिन कुमार, नवीन कुमार पासवान, संजीत कुमार और हवलदार नारद प्रसाद यादव शामिल हैं. 


घटना की सूचना मिलते ही फौरन इंस्पेक्टर नेहाल अहमद खां और एसआई सत्येंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे. पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है. इंस्पेक्टर नेहाल अहमद खां ने बताया कि गाड़ी के मालिक से बातचीत करने की कोशिश की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता