ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

औरंगाबाद में आसमानी कहर, ठनका गिरने से 4 की मौत, मृतकों में 3 महिला और 1 पुरुष शामिल

AURANGABAD: मानसून के आगमन से लोगों को जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर बारिश के दौरान ठनका गिरने से बिहार में अब तक कई लोगों की जान चली गयी है। इस बार बिहार के औरंगाब

औरंगाबाद में आसमानी कहर, ठनका गिरने से 4 की मौत, मृतकों में 3 महिला और 1 पुरुष शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: मानसून के आगमन से लोगों को जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर बारिश के दौरान ठनका गिरने से बिहार में अब तक कई लोगों की जान चली गयी है। इस बार बिहार के औरंगाबाद जिले में वज्रपात की चपेट में आने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में 3 महिला और एक पुरुष शामिल है। 


पहली घटना औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के डिहरी गांव की है जहां के रहने वाले सुनील चंद्रवंशी की 35 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी की ठनका गिरने से मौत हो गई। इस दौरान दो अन्य महिलाएं गुड़िया देवी और विमला देवी झुलसकर घायल हो गई। वही दूसरी घटना भी औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र का है जहां कुराईपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 34 वर्षीय रामदेव यादव उर्फ पिंटू की जान चली गयी।


जबकि तीसरी घटना मदनपुर थाना क्षेत्र की है जहां खीरियावां निवासी उपेंद्र शर्मा की पत्नी नगीना देवी की मौत व्रजपात से हो गयी। वही चौथी घटना भी मदनपुर थाना क्षेत्र की है जहां पलकिया गांव में ठनका गिरने से रघुनंदन दास की 55 वर्षीय पत्नी सुगीया देवी की मौत हो गई। बारिश के दौरान ठनका गिरने से औरंगाबाद में तीन महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गयी। सभी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इस घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही घायलों का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में जारी है। 


टैग्स