ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

औरंगाबाद में भीषण रोड एक्सीडेंट, बारात जा रहे 2 युवकों की स्पॉट डेथ

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से बारात में शामिल होने जा

औरंगाबाद में भीषण रोड एक्सीडेंट, बारात जा रहे 2 युवकों की स्पॉट डेथ
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से बारात में शामिल होने जा रहे थे तभी पीछे से ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 


हादसा दाऊदनगर थाने के पसवां मोड़ के पास हुआ. मृतकों की पहचान ओबरा के भरुब गांव निवासी जयमंगल सिंह के पुत्र शिशुपाल कुमार और रामनरेश सिंह का पुत्र चंदन कुमार के रुप में हुई है. दोनों बाइक से अरवल में कलेर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव बारात में शामिल होने जा रहे थे. तभी ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 


हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर सड़क जाम भी किया. फिर अनुमंडल पदाधिकारी के समझाने बुझाने से सड़क जाम समाप्त किया गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा. इस घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता