ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

लॉकडाउन के दौरान पेट्रोलिंग कर रहे थे पुलिसवाले, गाड़ी पलटने से दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मी जख्मी

AURANGABAD : कोरोना के कारण देश भर में तबाही मची है. हालांकि बिहार में पिछले 48 घंटे में कोई भी नया केस सामने नहीं आया है. जिसके कारण बिहार की स्थिति फिलहाल अच्छी बनी हुई है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : कोरोना के कारण देश भर में तबाही मची है. हालांकि बिहार में पिछले 48 घंटे में कोई भी नया केस सामने नहीं आया है. जिसके कारण बिहार की स्थिति फिलहाल अच्छी बनी हुई है. लॉक डाउन को बिहार में काफी सख्ती के साथ पालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में एक वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है औरंगाबाद से जहां लॉकडाउन के दौरान पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसवालों की गाड़ी पलट गई. इस घटना में दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. 


मामला औरंगाबाद जिले के देव-मदनपुर थाना की है. जहां देव-मदनपुर थाना की सीमा पर वाहन पलटने से पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं. पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि देव थाने की पुलिस टीम गश्ती कर रही थी. भी देव-मदनपुर थाना की सीमा पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. 


इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में एक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायलों में दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.

टैग्स