ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

ACB Raid in Bihar: मुखिया के घर ACB की ताबड़तोड़ छापामारी, इलाके में मची हडकंप

ACB Raid in Bihar: टंडवा पंचायत में एसीबी टीम की छापामारी हुई है। टंडवा पंचायत के मुखिया के घर निगरानी विभाग ने धावा बोला और 4 घंटे तक पूछताछ की है।

ACB Raid in Bihar:
ACB Raid in Bihar:
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ACB Raid in Bihar : बिहार के औरंगाबाद से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नवीनगर प्रखंड के टंडवा पंचायत में एसीबी टीम की छापामारी हुई है। टंडवा पंचायत के मुखिया के घर निगरानी विभाग ने धावा बोला और 4 घंटे तक पूछताछ की है। ऐसा कहा जा रहा है कि मुखिया के पुत्र रांची में राजस्व कर्मचारी हैं और इसी क्रम में निगरानी की टीम मुखिया के घर छापामारी करने आई है।


दरअसल, नवीनगर प्रखंड के टंडवा पंचायत के मुखिया राम प्रसाद राम के घर रांची से पहुंची एसीबी की टीम ने ताबड़तोड़ छापामारी की है। छापेमारी करने पहुंचे अधिकारियों के द्वारा मुखिया के घर को पूरी तरह घेराबंदी कर छापामारी की गई। अधिकारियों के द्वारा छापेमारी के दौरान किसी भी व्यक्ति को घर के अंदर तथा घर से बाहर नहीं जाने दिया गया।


वहीं, करीब 20 से 25 की संख्या में पहुंचे अधिकारीयों ने चार घंटे तक छापेमारी की। यहां के अलावा मुखिया के पुत्र राजस्व कर्मी (सीआई) राजेश कुमार के रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर भी छापेमारी कर रही है। इस संबंध में पूछने पर मुखिया रामप्रसाद राम ने बताया कि रांची के नामकुम ब्लॉक के सीओ मुंशी राम को तीन जनवरी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। तब सीओ के द्वारा बताया गया था कि पैसा हमको सीआई राजेश राम के द्वारा दिया गया है। राजेश कुमार उनके पुत्र हैं।


इसी कारण उनके घर में यह छापेमारी की गई है। मुखिया ने बताया कि छापेमारी कर रहे अधिकारियों के द्वारा जमीन के कागजात और मेरा तथा मेरे बहू सुमन देवी का बैंक पासबुक जब्त किया है। राजेश कुमार नामकुम में सीआई के प्रभार में हैं। वर्ष 2004 से वे नौकरी में हैं। रांची में ही रहते हैं। छापेमारी के दौरान टंडवा थाना की पुलिस और एसएसबी के जवान मौजूद रहे। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भारत में एक सरकारी एजेंसी है जो भ्रष्टाचार के मामलों की जांच और अभियोजन के लिए जिम्मेदार है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के मामलों का पता लगाना और उन्हें सजा दिलाना है।