ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

50 के उम्र में की आधी उम्र वाली लड़की से शादी, प्यार में तोड़ दी जाति की दीवार

AURANGABAD: कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, जब प्यार किसी को हो जाता है कि तब उसे कुछ भी दिखाई नहीं देता है। क्या सही है क्या गलत यह भी लोग भूल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के औ

50 के उम्र में की आधी उम्र वाली लड़की से शादी, प्यार में तोड़ दी जाति की दीवार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, जब प्यार किसी को हो जाता है कि तब उसे कुछ भी दिखाई नहीं देता है। क्या सही है क्या गलत यह भी लोग भूल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के औरंगाबाद में सामने आया है जहां 50 साल के अधेड़ और 25 साल की युवती एक दूसरे के हो गये। दोनों की शादी इलाके में चर्चा का विषय़ बना हुआ है।


गाजे-बाजे के साथ निकली बारात हसपुरा सूर्य मंदिर में पहुंची जहां दोनों की  अंतरजातीय विवाह धूमधाम के साथ संपन्न हुई। दोनों की उम्र में 25 साल का अंतर है लेकिन प्यार के आगे यह मायने नहीं रखा और दोनों आज एक दूसरे के हो गये। इस अनोखी शादी से दोनों काफी खूश हैं। औरंगाबाद के गोह प्रखंड के रुकुंदी गांव के रहने वाले 50 वर्षीय शिवबरत पासवान और गया के शेरघाटी की रहने वाली 25 वर्षीय राममणि देवी की शादी सूर्य मंदिर में धूमधाम के साथ हुई। 


बताया जाता है कि 50 वर्षीय शिवबरत पासवान की पत्नी की मौत हो चुकी थी। वही राममणि देवी के पति भी नहीं है। दोनों मजदूरी करते हैं और इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई जो प्यार में तब्दिल हो गयी। दोनों एक दूसरे को चाहने लगे फिर क्या था दोनों ने शादी करने का मन बना लिया और उसे अंजाम तक पहुंचाया। दोनों अलग-अलग जाति के थे इसलिए थोड़ी देर के लिए परेशानी बढ़ी गयी। परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे उन्हें समझाया गया फिर दोनों की शादी मंदिर में करा दी गयी। इस अनोखी शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। दोनों इस शादी से बहुत खुश हैं। 


टैग्स