ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

औरंगाबाद में वज्रपात से 4 लोगों की मौत, 4 घायलों की हालत गंभीर

AURANGABAD : औरंगाबाद के अलग-अलग जगहों पर वज्रपात की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग इसकी चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घ

औरंगाबाद में वज्रपात से 4 लोगों की मौत, 4 घायलों की हालत गंभीर
Anamika
2 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद के अलग-अलग जगहों पर वज्रपात की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग इसकी चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए.  घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 

गंभीर रुप से झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है .  पहला मामला देवहरा गांव की है, जहां के रहने वाले अजय मालाकार के दो बेटे आशीष कुमार 14 साल और गोलू कुमार 12 साल पुनपुन नदी की किनारे पशु चरा रहे थे. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. 

वहीं शेखपुरा गांव का रहने वाला 28 साल का मुनेश भी पशुओं को चराने निकला था.इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. इसी गांव के दीपक कुमार और मुकेश साव भी ठनका की चपेट में आ कर बुरी तरह झुलस गए. दोनों का इलाज पीएचसी में चल रहा है. 

तीसरा मामला  पौथु थाना क्षेत्र के पाठक विगहा गांव की है. जहां की रहने वाली विभा कुमारी समेत तीन दोस्त ठनका की चपेट में आ गई. इस दौरान मौके पर ही विभा की मौत हो गई औऱ उसकी दो सहेलियां बुरी तरह झुलस गई.  ये गाँव के ही बधार में घास काट कर लौट रही थी.