ब्रेकिंग
बूढ़ी गंडक में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातमBihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक आज शाम 4 बजे, रोजगार और निवेश पर बड़े फैसले की उम्मीद; इन प्रस्तावों पर टिकी निगाहेंखेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत, जमुई में ग्रामीणों का फूटा गुस्साBihar News : फिल्म सिटी के बाद बिहार में NSD कैंपस की एंट्री! केंद्र ने दी मंजूरी, PM मोदी को CM सम्राट ने कहा शुक्रियाBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टबूढ़ी गंडक में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातमBihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक आज शाम 4 बजे, रोजगार और निवेश पर बड़े फैसले की उम्मीद; इन प्रस्तावों पर टिकी निगाहेंखेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत, जमुई में ग्रामीणों का फूटा गुस्साBihar News : फिल्म सिटी के बाद बिहार में NSD कैंपस की एंट्री! केंद्र ने दी मंजूरी, PM मोदी को CM सम्राट ने कहा शुक्रियाBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्ट

अटल पथ पर सड़क हादसा, बाइक सवार 3 युवक गिरे पुल से नीचे, 150 की स्पीड में थी बाइक

PATNA:पटना के अटल पथ पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते हैं। अभी तक कई लोगों की जानें भी जा चुकी है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और हादसों का शि

अटल पथ पर सड़क हादसा, बाइक सवार 3 युवक गिरे पुल से नीचे, 150 की स्पीड में थी बाइक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:पटना के अटल पथ पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते हैं। अभी तक कई लोगों की जानें भी जा चुकी है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और हादसों का शिकार हो रहे हैं। बुधवार को भी अटल से जेपी पथ जाने वाले रास्ते में सड़क दुर्घटना हुई। बाइक पर तीन लोग सवार थे। 


बाइक की स्पीड करीब 140 किलोमीटर प्रतिघंटे थी। बारिश होने से सड़कें गिली हो गयी है। ऊपर से रफ्तार तेज होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से टकराते हुए सीधे पुल के नीचे गिर गयी। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। 


इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना दीघा थाना पुलिस को दी जिसके बाद आनन फानन में तीनों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। तीनों का पैर फ्रैक्चर हो गया है। इस घटना की सूचना पुलिस ने घायल युवकों के परिजनों को भी दी है।


 मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक पुनाईचक के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान प्रेम राज, अभिषेक और वीरेंद्र के रूप में हुई है। वाहनों के रफ्तार को रोकने के लिए स्पीड इंटरसेप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। तेज गति से गाड़ी चलाने वालों पर नकेल कसी जा रही है इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं। ऐसे लोगों को ना तो अपनी फिक्र होती है और ना ही दूसरों की। शायद यही कारण है कि आए दिन इस तरह के लोग तेज रफ्तार में बाइक और कार चलाते नजर आते हैं।