ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

आशुतोष ने बरबीघा और शेखपुरा विधानसभा का किया दौरा, बोले- हर सुख-दुःख में जनता के साथ हूं

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में लगी हुई हैं. राष्ट्रीय जन-जन पार्टी भी पूरी तैयारी में लगी हुई है. राष्ट्रीय जन-जन पार्टी के अध्यक्ष आशुतोष कुमा

आशुतोष ने बरबीघा और शेखपुरा विधानसभा का किया दौरा, बोले- हर सुख-दुःख में जनता के साथ हूं
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में लगी हुई हैं. राष्ट्रीय जन-जन पार्टी भी पूरी तैयारी में लगी हुई है. राष्ट्रीय जन-जन पार्टी के अध्यक्ष आशुतोष कुमार लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने मंगलवार को बरबीघा और शेखपुरा विधानसभा का दौरा किया.


मंगलवार को बरबीघा और शेखपुरा विधानसभा दौरे के दौरान राष्ट्रीय जन-जन पार्टी के अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने हर सुख-दुःख में लोगों का साथ देने का वादा किया. उन्होंने कहा की दर्जनों गाँवों के लोगों का आशीर्वाद उनके साथ है. लोगों ने कहा की उनके अंदर श्री बाबू की छवि दिखती है. बरबीघा के लोगों ने उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह किया.


बरबीघा की जनता से आशुतोष ने कहा कि उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का वादा किया है लेकिन वो हर सुख-दुःख में उनके साथ रहेंगे. पिन्जरी, शेरपर, पुनेशरा, खोजागाछी, बबनबीघा गांवों का वो विकास करेंगे. मजबूत प्रत्याशी के नाम पर चर्चा हो रही है. जल्द ही प्रत्याशी के बारे में वहां की जनता को बताया जायेगा.


शेखपुरा के भी लगभग एक दर्जन गांवों में भी आशुतोष ने जनसंपर्क किया. इस दौरान जनता का आशीर्वाद पाकर वह काफी खुश दिखें. बुधवार को आशुतोष राजगीर विधानसभा क्षेत्र में दौरा करेंगे. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें