ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

अरवल जिले के रहने वाले बस ड्राइवर की बेटी अंशु कुमारी ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 में आर्ट्स संकाय में 471 अंक (94.20%) प्राप्त कर जिला टॉपर बनीं। विज्ञान और कॉमर्स संकाय में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

बिहार न्यूज
परिवार में खुशी का माहौल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति  पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होते ही अरवल जिले में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई। इस वर्ष जिले के विद्यार्थियों ने तीनों संकाय आर्ट्स, विज्ञान और कॉमर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। खासकर आर्ट्स संकाय में अंशु कुमारी ने 471 अंक (94.20 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।


कलेर प्रखंड के इस्माइलपुर कोयल गांव की निवासी अंशु कुमारी साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता शशिकांत ओझा बस चालक हैं, जबकि माता कंचन देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अंशु ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन लगभग 8 घंटे लाइब्रेरी में पढ़ाई करती थीं और ‘विद्याकुलम’ ऑनलाइन क्लास के माध्यम से अपनी तैयारी को और मजबूत किया। 


अंशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है। भविष्य में वे बीपीएससी के माध्यम से पॉलीटिशियन  में बनना चाहती हैं। वही आर्ट्स संकाय में ही पंकज कुमार ने 460 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। वे उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अंधाचक, करपी के छात्र हैं और उनके पिता रामकृपाल साव हैं। वहीं जुगनू प्रवीण ने 459 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वे सवजपुरा गांव के निवासी हैं और सर गणेश मेमोरियल उच्च विद्यालय जयपुर के छात्रा हैं। जुगनू ने अपनी सफलता का श्रेय स्व-अध्ययन, अपने भाई और शिक्षकों को दिया।


विज्ञान संकाय में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उच्च विद्यालय उमैराबाद के छात्र आकाश कुमार ने 467 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वे जयकिशोर साव के पुत्र हैं। इसी विद्यालय के अंश कुमार ने 457 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं हाई स्कूल किंजर की छात्रा सोनम कुमारी ने 451 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कॉमर्स संकाय में भी छात्रों ने अपनी प्रतिभा हासिल किया है। 


जयनूल अबदीन आबीद ने 420 अंक प्राप्त किए, जबकि उज्जवल कुमार ने 418 अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। उज्जवल के पिता रमाशंकर पांडेय और मां पूनम देवी हैं। खुशी कुमारी ने 414 अंक प्राप्त कर उच्च विद्यालय बलिदाद का मान बढ़ाया। वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय पारसी के सुमेरा गांव निवासी मनी शर्मा ने भी 414 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।


सभी सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय परिवार को दिया। छात्रों की इस शानदार सफलता ने न केवल उनके परिवारों को गौरवान्वित किया है, बल्कि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणा का कार्य किया है।

टैग्स