ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

मुंबई हादसा: अरवल के तीन लोगों की हुई थी मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

ARWAL: मुंबई से सटे पालघर जिले के शहापुर तहसील स्थित सरलांबे गांव में समृद्धि एक्सप्रेस-वे के तीसरे चरण के निर्माण के दौरान गर्डर लॉन्च करने के दौरान हुए हादसे में मारे गए 20

मुंबई हादसा: अरवल के तीन लोगों की हुई थी मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: मुंबई से सटे पालघर जिले के शहापुर तहसील स्थित सरलांबे गांव में समृद्धि एक्सप्रेस-वे के तीसरे चरण के निर्माण के दौरान गर्डर लॉन्च करने के दौरान हुए हादसे में मारे गए 20 लोगों में से तीन बिहार के अरवल जिले के रहने वाले थे। तीनों बंसी थाना क्षेत्र के माली गांव के निवासी थे। इसी गांव के दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिनका इलाज महाराष्ट्र में चल रहा है। मृतकों में एक ही परिवार के दो लोग शामिल हैं। घटना के बाद बंसी गांव में मातम का माहौल है।


मृतकों की पहचान बंसी गांव निवासी 28 वर्षीय पप्पू कुमार, 30 वर्षीय लवकुश कुमार और 37 वर्षीय सुरेंद्र पासवान के रूप में हुई है। इसके अलावा इसी गांव के चंद्रकांत वर्मा और प्रेम कुमार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज महाराष्ट्र के अस्पताल में चल रहा है। 


इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल कायम हो गया है। गुरुवार को हादसे के शिकार हुए तीनों मजदूरों का शव बंसी गांव पहुंचा, जिसके बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत इस हादसे में होने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता