ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में 3 दोस्तों की मौत, बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे तीनों

ARWAL : बिहार के अरवल हिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तीनों युवक शादी में अरवल आये हुए थ

बिहार : दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में 3 दोस्तों की मौत, बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे तीनों
First Bihar
2 मिनट

ARWAL : बिहार के अरवल हिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तीनों युवक शादी में अरवल आये हुए थे. रात में वापस बाइक पर लौटकर घर जा रहे थे तभी सड़क पर खड़ी एक ट्रक से टकराने की वजह से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. 


घटना अरवल जिला में मेहंदिया थाना क्षेत्र के कोनाकुटी गांव के पास हुई. तीनों मृतक भोजपुर जिले के के उदवंतनगर प्रखंड में बेलाउर गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. मृतकों में बेलाउर निवासी केदार चौधरी का पुत्र दयानन्द कुमार, पवन चौधरी का पुत्र अभिषेक कुमार, सुजीत चौधरी का पुत्र अंकुश कुमार थे. बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे तभी हंडिया थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़ी ट्रक में टकराने से तीनों दोस्त की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद मेहंदिया के थानाध्यक्ष घटना-स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले सदर अस्पताल अरवल पहुंचे. ग्रामीणों ने बताया कि तीनों बचपन के दोस्त थे. 


पुलिस को मृतकों की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे पहचान हुई. इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी. सूचना मिलते ही घर में हाहाकार मच गया. सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते मृत युवकों के परिजन अरवल सदर अस्पताल पहुंचे जिसके बाद सभी का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव को सौंप दिया गया. घटना की जानकारी जैसी ही बेलाउर गांव में पहुंची, मातम छा गया.