ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार: ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खेल रहे तीन बच्चों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

ARWAL: खबर अरवल से आ रही है, जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सडक किनारे खेल रहे तीन बच्चों को रौंद डाला। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभ

बिहार: ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खेल रहे तीन बच्चों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARWAL: खबर अरवल से आ रही है, जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सडक किनारे खेल रहे तीन बच्चों को रौंद डाला। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। घटना अरवल-औरंगाबाद बॉर्डर के पास ठाकुर बिगहा गांव की है।


मृतक की पहचान औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के ठाकुर बिगहा गांव निवासी वीरेंद्र यादव के 8 साल बेटे राकेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ठाकुर बिगहा गांव में शिव मंदिर के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने तीन बच्चों को रौंद डाला। जिससे एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल बच्चों को दाउदनगर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। उधर, घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया।


जाम के कारण एनएच के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद अरवल विधायक महानंद सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। घटनास्थल पर पहुंची कलेर थाने की पुलिस ने जाम हटाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण बड़े अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। जिसके बाद सहायक पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। जाम के कारण करीब 4 घंटों तक एनएच पर यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता