ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : शादी के दिन शराब पीना दूल्हे को पड़ गया भारी, बिना ब्याह के ही लौट गई बारात

ARWAL : अरवल में एक शादी होते-होते रह गई। निर्धारित समय पर दुल्हन के घर बारात भी आई और जयमाला भी हुआ लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हे ने कुछ ऐसा कर दिया कि बिना ब्याह किए ही दूल्हे और बारात

बिहार : शादी के दिन शराब पीना दूल्हे को पड़ गया भारी, बिना ब्याह के ही लौट गई बारात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL : अरवल में एक शादी होते-होते रह गई। निर्धारित समय पर दुल्हन के घर बारात भी आई और जयमाला भी हुआ लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हे ने कुछ ऐसा कर दिया कि बिना ब्याह किए ही दूल्हे और बारातियों को वापस लौटना पड़ा। दूल्हे की एक गलती से उसके परिजन और अन्य बाराती शर्मसार हो गए। दुल्हन ने शादी के मंडप से ही फोन कर पुलिस को बुला लिया।


दरअसल, बुधवार की शाम अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र से गाजे-बाजे के साथ एक बारात दाउदनगर के लिए निकली थी। बाराती डीजे की धुन पर नाचते- झुमते हुए दाउदनगर स्थित मैरिज हॉल पहुंचे, जहां शादी समारोह का आयोजन किया गया था। वधू पक्ष के लोगों ने अपनी सामर्थ्य से मुताबिक बारातियों का स्वागत किया। स्टेज पर बैठा दूल्हा वरमाला का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। 


दुल्हन सज धजकर हाथ में वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंच गई। दूल्हा और दुल्हन दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहना दिया। इसी दौरान दूल्हे के लड़खड़ाते कदम को देख दुल्हन के होश उड़ गए। दुल्हन ने बिना देर किए शराब पीकर शादी करने पहुंचे दूल्हे के गले से वरमाला निकाल लिया और शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। लाख कोशिशों के बावजूद दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई।


दुल्हन इतने गुस्से में थी कि उसने शादी के मंडप से ही फोन कर पुलिस को बुला लिया। परिवार के लोगों और पुलिस ने समझौते की कोशिश करती रही लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। दुल्हन का कहना था कि भले ही वह जीवन भर कुंवारी रह लेगी लेकिन शराबी दूल्हे से शादी नहीं करेगी। दूल्हे की इस करतूत से बाराती भी शर्मसार हो गए और बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई। 

टैग्स