ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार: सड़क हादसे में युवक की मौत पर भड़के लोग, टायर जलाकर NH को कर दिया जाम

ARWAL: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसों में मौत की खबरे लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बाइक ने

बिहार: सड़क हादसे में युवक की मौत पर भड़के लोग, टायर जलाकर NH को कर दिया जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसों में मौत की खबरे लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बाइक ने एक शख्स को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच को जाम कर दिया। घटना मेहंदिया थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, औरंगाबाद की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने 55 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहंदिया थाना क्षेत्र के पहलेजा नट बीघा गांव निवासी शिव नट के रूप में हुई है।


घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 139 को टायर जलाकर जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और एनएच से जाम हटाकर परिचालन को सामान्य किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।



रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता