ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

Bihar News: बिहार में सोन नदी में डूबने से 18 वर्षीय लड़की की मौत, गांव में मातम का माहौल

Bihar News: अरवल जिले के सोहसा गांव में सोन नदी में डूबने से 18 वर्षीय सुमन कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। शौच के लिए नदी किनारे गई किशोरी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के सोहसा गांव में मंगलवार संध्या एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब 18 वर्षीय सुमन कुमारी की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई। वह गांव निवासी सत्येंद्र यादव की पुत्री थीं।


जानकारी के अनुसार, सुमन कुमारी मंगलवार शाम अपनी सहेलियों के साथ शौच के लिए सोन नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर नदी के गहरे पानी में जा गिरी। सहेलियों ने शोर मचाया और गांव में जाकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने रातभर तलाश की, लेकिन अंधेरे के कारण सफलता नहीं मिल सकी। 


बुधवार सुबह ग्रामीणों को सोन नदी में एक शव तैरता दिखा, जिसकी सूचना मेहंदिया थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अरवल भेजा, जहां पुष्टि के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सुमन की असमय मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में शोक और सन्नाटा है। 

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता