ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

अरवल में दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो और ट्रक की सीधी टक्कर में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। ऑटो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की

बिहार
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: इस वक्त की बड़ी खबर अरवल से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही एक घायल हो गया है। घटना कलेर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 बेलसार गढ़ के समीप की है जहां ऑटो और ट्रक की सीधी टक्कर में ऑटो सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो में सवार लोग धोबी बीघा स्थित अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर घटारू लौट रहे थे। मृतक की पहचान नन्हक कुमार, पिता परशुराम राजवंशी और सियाराम राजवंशी के रूप में हुई है | वही गंभीर रूप से घायल युवक अनिल कुमार, पिता दिनेश्वर राजवंशी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक और घायल सभी व्यक्ति औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के घटारू गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। 


इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-औरंगाबाद मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 139 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। रोड जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कलेर पुलिस ने लोगों को समझाने-बुझाने में लगे है। आक्रोशित लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अरवल में दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो और ट्रक की सीधी टक्कर में दो की मौत, एक की हालत गंभीरअरवल में दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो और ट्रक की सीधी टक्कर में दो की मौत, एक की हालत गंभीरअरवल में दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो और ट्रक की सीधी टक्कर में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता