ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का भव्य रोड शो: NDA प्रत्याशी मनोज कुमार के समर्थन में अरवल की जनता से मांगे वोट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत अरवल में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार के समर्थन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को रोड शो किया। बैदराबाद बाजार में उनके पहुंचते ही भारी भीड़ जुटी और महिलाओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत हुआ

बिहार
रोड शो में उमड़ी भारी भीड़
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अरवल विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार के समर्थन में बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भव्य रोड शो किया। जैसे ही उनका काफिला बैदराबाद बाजार पहुंचा, पूरा इलाका जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

रोड शो में व्यवसायी वर्गों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह महिलाओं ने अपने दरवाजे पर खड़े होकर फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भव्य स्वागत किया। इस तरह के स्वागत से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गदगद हो उठीं। उन्होंने लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और कहा कि अरवल की जनता एनडीए प्रत्याशी मनोज कुमार को प्रचंड बहुमत से विधानसभा भेजे, ताकि बिहार में विकास की रफ्तार और तेज हो सके।


दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “बिहार में मोदी और नीतीश की लहर चल रही है। जिसने राज्य का विकास किया, उसकी सत्ता में वापसी तय है। जनता अब विनाश करने वालों के साथ नहीं जाएगी।” उन्होंने व्यवसायी वर्गों से अपील की कि वे जंगलराज की वापसी रोकने के लिए एकजुट होकर एनडीए को अपना समर्थन दें।


 उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अतीत में व्यापार और उद्योग को नुकसान पहुंचाया, उन्हें फिर से सत्ता में नहीं आने देना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार ने कहा कि “जिस प्रेम और समर्थन से आप सब मेरे साथ हैं, उसके लिए मैं जीवनभर ऋणी रहूंगा। आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा और मेरा दरवाजा जनता के लिए हमेशा खुला रहेगा।कार्यक्रम के दौरान व्यवसायी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि, दिल्ली विधायक अजय महावर, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति रंजन गुप्ता, रवि केसरी, मुन्ना मौज, ओम जायसवाल, शशिभूषण भट्ट, दीपक कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता