ब्रेकिंग
कार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर विजिलेंस की रेड: पत्नी के नाम पर 13 प्लॉट, 19 लाख के गहने; आय से 1 करोड़ अधिक संपत्तिTMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बागा ने खरीदी नई BMW कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरानसाइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?कार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर विजिलेंस की रेड: पत्नी के नाम पर 13 प्लॉट, 19 लाख के गहने; आय से 1 करोड़ अधिक संपत्तिTMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बागा ने खरीदी नई BMW कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरानसाइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?

NH 139 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident: अरवल के कलेर थाना क्षेत्र में NH-139 पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। 


सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बिरई गांव निवासी अरुण कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक छोटू कुमार (24 वर्ष) अरई गांव का रहने वाला है। 


बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से अरई से कलेर स्थित एक कपड़ा दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बुलाकी बिगहा मोड़ के समीप सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कलेर पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद अरुण कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल छोटू कुमार की प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, अरवल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और ट्रैक्टर चालक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता