ब्रेकिंग
Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान

प्यार के आगे झुका परिवार, प्रेमी युगल ने सूर्य मंदिर में रचाई शादी

अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र में तीन साल से प्रेम संबंध में रहे युवक-युवती ने परिवार की असहमति के बावजूद मोथा सूर्य मंदिर में शादी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन मंदिर पहुंच गए, जहां घंटों विवाद चला।

बिहार न्यूज
हो गई प्यार की जीत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र स्थित अनुवां गांव का एक प्रेम प्रसंग इन दिनों इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिवार की असहमति के बावजूद प्रेमी युगल ने मोथा सूर्य मंदिर में विधि-विधान से विवाह कर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया। हालांकि शादी के बाद दोनों पक्षों के परिजनों के बीच मंदिर परिसर में घंटों तक विवाद और नोकझोंक का दौर चलता रहा।


जानकारी के अनुसार अनुवां गांव निवासी 21 वर्षीय सिंपी कुमारी और 27 वर्षीय राजकांत कुमार पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और वे विवाह करना चाहते थे। इसी दौरान युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, जिसके बाद प्रेमी युगल ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध विवाह करने का फैसला लिया।


निर्धारित योजना के तहत दोनों मोथा सूर्य मंदिर पहुंचे और हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कर लिया। शादी की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन मंदिर पहुंच गए। इसके बाद मंदिर परिसर में काफी देर तक बहस, नाराजगी और विवाद का माहौल बना रहा। स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस की पहल के बाद तनावपूर्ण स्थिति सामान्य हो सकी।


प्रेम विवाह की यह घटना अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोग इसे प्यार और पारिवारिक परंपराओं के बीच संघर्ष के रूप में देख रहे हैं, जबकि युवा वर्ग इस फैसले को प्रेम की जीत के रूप में चर्चा कर रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता