ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

अरवल में DM अभिलाषा शर्मा ने मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से पहले अरवल की डीएम अभिलाषा शर्मा ने फतेहपुर संडा महाविद्यालय स्थित मतगणना केन्द्र सह स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। डीएम ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, CCTV मॉनिटरिंग और मतगणना की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की

बिहार
14 नवंबर को मतगणना
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने के बाद आगामी मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने  फतेहपुर संडा महाविद्यालय अरवल स्थित मतगणना केन्द्र सह स्ट्रांग रूम का विस्तृत निरीक्षण किया। 


इस अवसर पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली, पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी मॉनिटरिंग एवं मतगणना कक्ष की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां 24 घंटे राउंड-द-क्लॉक निगरानी और सुरक्षा ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। 


मतगणना से पूर्व बिजली, परिवहन, संचार एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण पूर्ण कर लिया जाए, ताकि मतगणना के दिन किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।सुरक्षा की दृष्टि से त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है पहली लेयर में जिला पुलिस बल, दूसरी में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल  तथा तीसरी लेयर में विशेष पुलिस बल स्ट्रांग रूम के नजदीकी क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं।


 संपूर्ण परिसर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी में रखा गया है, जिसका 24×7 लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से किया जा रहा है। इसके अलावा परिसर के चारों ओर धारा 144 लागू की गई है ताकि अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश रोका जा सके। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर, पास प्रणाली और पुलिस चेकिंग की व्यवस्था भी सख्ती से लागू है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना 14 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) को होगी, जिसके लिए सभी आवश्यक तकनीकी, लॉजिस्टिक एवं सुरक्षा तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का सर्वोच्च उद्देश्य मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता