ब्रेकिंग
Bihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातम

अरवल में बेलगाम ट्रक की टक्कर से दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

अरवल में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 2020 बैच के दरोगा मनू कुमार की मौत हो गई। शहर तेलपा थाने में तैनात मृतक मनू कुमार क्राइम मीटिंग में शामिल होने के लिए अरवल जा रहे थे, तभी हादसे के शिकार हो गये।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: अरवल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में शहर तेलपा थाना के दारोगा की मौत हो गई। हादसा रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के सुखी बिगहा गांव के पास हुई। जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनू कुमार 2020 बैच का दारोगा था। वो किसी महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग में शामिल होने के लिए अरवल जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर ही गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल दरोगा को तुरंत सदर अस्पताल, अरवल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खबर के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।


बताया जाता है कि दारोगा मनू कुमार की तैनाती शहर तेलपा थाना में थी। वे एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और सजग अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनकी मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


मृतक दारोगा मूल रूप से रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी तेज बहादुर के पुत्र थे। जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ट्रक चालक की पहचान की जा रही है।यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की ओर इशारा करता है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता